Thursday June 26, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

धर्म संसार News

img

Surya Grahan 2022: अप्रैल के सूर्य ग्रहण का नहीं, मई के चंद्रग्रहण का भारत पर पड़ेगा असर



 वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:- ग्रहण की दृश्यता के अनुसार ही इसके प्रभाव के बारे में अंदाजा लगया जाता है। ज्योतिषियों की मानें तो जो ग्रहण जहां दिखाई देता है, वो वहां के लोगों पर प्रभाव डालता है। तभी उसका सूतक का
Surya Grahan 2022: इस साल कुल 4 ग्रहण पड़ रहे हैं। इनमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण हैं।
पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल शनिवार अमावस्या तिथि पर लग रहा है और दूसरा यूर्य ग्रहण अक्टूबर में लगेगा। अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण का भारत में दिखाई देगा,
वहीं 16 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण भी भारत में दिखाई देगा। इस प्रकार 30 अप्रैल को नहीं बल्कि 16 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत पर असर दिखाएगा। 16 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा।
इस ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा। इस ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाएगा। यह ग्रहण सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगेगा। इस ग्रहण के बाद दान आदि भी किया जाना शुभ रहेगा।
30 अप्रैल 2022 को लगने वाला साल का पहला सूर्य ग्रहण आंशिक ग्रहण होगा।
30 अप्रैल का ग्रहण वृषभ राशि में लगेगा, जो विभिन्न राशियों पर प्रभाव भी दिखाएगा। यह सूर्य ग्रहण दक्षिण और वेस्ट-साउथ अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका महासागर जैसे क्षेत्रों से दिखाई देगा।
ग्रहण की दृश्यता के अनुसार ही इसके प्रभाव के बारे में अंदाजा लगया जाता है। ज्योतिषियों की मानें तो जो ग्रहण जहां दिखाई देता है, वो वहां के लोगों पर प्रभाव डालता है। तभी उसका सूतक काल मान्य होता है।
अगर भारत में कोई ग्रहण नजर आता है तो सूतक काल मान्य होता है। अगर भारत में ग्रहण नजर नहीं आता है तो सूतक काल मान्य नहीं होगा।
धार्मिक दृष्टि से ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। इस दौरान मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। मंदिर के कपाटों को भी बंद कर दिया जाता है।